लक्सर के दाबकी कलां गांव में मचाया जमकर उत्पात, चोरों ने नौ घर खंगाल डाले, एक ग्रामीण के सिर पर लाठी डंडे से किया वार

रुड़की । लक्सर कोतवाली के दाबकी कलां गांव में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों एक के बाद एक करके नौ घर खंगाल डाले। चोरों ने एक ग्रामीण के सिर पर भी लाठी डंडे से वार किया। ग्रामीणों ने गांव के ही एक शख्स को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा है।बीती रात चोरों ने गिरिवर सिंह, डिम्पल, ललित, राज करण, मांगेराम, संदीप,रामपाल, संजय और वेदपाल के घर में घुसे और नकदी के साथ ही महिलाओं के सोने चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। वेदपाल के घर मे चोरी के दौरान उनमे से एक चोर घर के बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था। इसी बीच वेदपाल की नींद खुल गई। बाहर अज्ञात को खड़ा देख वेदपाल लाठी लेकर बाहर आने लगा। तभी उसे घर मे घुसे दूसरे चोरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले से वेदपाल का सर फट गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद सारे चोर रफूचक्कर हो गए। इस घटना के बाद गांव में जाग हो गई। जागने के बाद ग्रामीणों ने संदिग्ध हाल में घूम रहे गांव के ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सूचना पर लक्सर पुलिस रात को ही गांव पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े है व्यक्ति को भी कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *