भगवानपुर: पंखे बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 3 महिला समेत 4 लोग झुलसे, लाखों का नुकसान

भगवानपुर । भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित, पंखा बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। आग लगने के दौरान 3 महिला समेत 4 लोग झुलस गए। प्रबंधन द्वारा सभी लोगों को भगवानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया गया है कि टिबरीवाल कंपनी में सुबह 11:00 बजे ओवन में आग लग गई। जिसमें 22 वर्षीय राजू, 45 वर्षीय रामवती, 40 वर्षीय लाजमा, 47 वर्षीय अनीता, मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग में पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही कंपनी के एचआर मैनेजर राजकुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से चार लाख के आसपास का नुकसान हुआ है। बाकी अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *