कावड़ मेला 2026 के सकुशल संपन्न होने पर भाजपा नेता सुशील राठी ने डीएम से मुलाकात कर दी बधाई, कहा-देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिकता

रुड़की । कांवड़ मेला 2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर भाजपा नेता सुशील राठी ने जिलाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया।

भाजपा नेता सुशील राठी ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। उन्होंने विशेष रूप से जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए गए व्यवस्थागत प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन प्रशासन की सजगता और सभी विभागों के आपसी समन्वय के कारण मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कांवड़ यात्रा में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और स्वयंसेवकों का भी आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *