पूर्व मेयर गौरव गोयल ने राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री, कहा-छात्र-छात्राएं सच्ची लगन और कठिन परिश्रम के साथ सभी छात्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जीवन का मार्ग प्रशस्त करें

रुड़की । राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडाव में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राएं सच्ची लगन और कठिन परिश्रम के साथ सभी छात्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जीवन का मार्ग प्रशस्त करें तथा आज प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पढ़ाई करके अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि अपने जमाने में स्कूल दूर-दूर होते थे और उस समय बच्चों को पैदल ही पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था।आज तो आपके माता-पिता ने पढ़ाई के लिए बस,स्कूटर व साइकिल की व्यवस्था की हुई है,ताकि हमारे बच्चों को परेशानी ना हो।अपने माता-पिता द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाकर उनके और अपने सपनों को साकार करें।

प्रधानाध्यापक शिखा गोयल तथा हेड मास्टर रजनीश वशिष्ट ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल पिछले पन्द्रह-बीस वर्षों से स्कूली बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन हेतु पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं,जो बहुत ही सराहनीय कार्य है और इससे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है।इस अवसर पर समाजसेवी मुस्तकीम उर्फ काला,शिवांश गोयल, श्रीकांत शर्मा, संदीप कुमार शर्मा,अमित पटेल,तरु गोयल,उमा कुमारी,पूनम अग्रवाल,कुसुम बमराडा,अनूप शर्मा तथा रूबी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *