इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव
हरिद्वार । दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए चंद्रशेखर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस महारैली में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होकर अपने विचार रखेंगे। महारैली का आयोजन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया है।


















