भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय के कैंट बोर्ड स्कूल के चार विद्यार्थियों ने किया प्रथम स्थान प्राप्त, प्रांतीय स्तर पर बनाई जगह
रुड़की । भारत विकास परिषद उत्तराखण्ड पश्चिम प्रांत, शाखा मंगलौर द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। जिनमें कैट बोर्ड स्कूल से जूनियर और सीनियर वर्ग से छात्र-छात्राऐं निम्नानुसार प्रतिभाग कर रहें है।
1. प्रथम चरणः- विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें हमारे विद्यालय से जूनियर और सीनियर वर्ग से 2-2 छात्र-छात्राओं (कुल 04 छात्र-छात्राओं) ने प्रतिभाग किया।
2. द्वितीय चरणः- द्वितीय चरण में हमारे विद्यालय सहित जनपद स्तर के 09 अन्य (कुल
10) विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। दिनांक 15 नवम्बर 2026 को योगी मंगल नाथ इंटर कॉलेज, गणेशपुर रुड़की में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे विद्यालय के ओम सिंह-6 B. वंश यादव-6 B एवं अंशु पटेल-11 C. कृष्णा नोटियाल-11 C ने क्रमशः दोनो जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
3. तृतीय चरणः- दिनांक 22 नवम्बर 2026 को प्रातः 9 बजे एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादराबाद हरिद्वार में प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें हमारे विद्यालय से उपरोक्त चयनित छात्र-छात्राएँ (कुल 4) प्रतिभाग करेंगे।
2. उपरोक्त विजित एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने पर प्रार्थना सभा में प्रदीप अग्रवाल, नामित सदस्य छावनी परिषद रूड़की एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य डा० नरेन्द्र कुमार द्वारा उक्त 04 छात्र-छात्राओं को कुछ शिक्षण सामग्री एवं एक माह का विद्यालय शुल्क आशीवाद के रूप में दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करना गर्व और हर्ष का विषय है। यह विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, ज्ञान और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों और भारतीय परंपराओं के प्रति ज्ञान एवं जागरूकता बढ़ाती हैं। उन्होंने चयनित चारों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव कपिल ने किया।























