लक्सर । एसडीएम की ओर से अवैध खनन में चार वाहनों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल ने कार्रवाई कर चारों को सीज कर दिया। वाहनों में तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है। एसडीएम ने बताया की पूर्व में भी अवैध खनन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चार वाहनों को सीज किया गया है।