शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए घर-घर गंगाजल वितरित किया गया, शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा चलाए गए घर-घर गंगाजल अभियान के तहत 5000 से अधिक परिवारों को गंगाजल भिजवाया गया

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा भाजपा की ओर से चलाए जा रहे घर-घर गंगाजल अभियान आज पूरे शहर में काफी तेजी से चला गया। इस दौरान 5000 से अधिक परिवारों गंगाजल भिजवाया गया। गंगाजल अभियान अभियान में तमाम शिव भक्तों ने भागीदारी निभाई। सिविल लाइंस, आदर्शनगर, सोलानीपुरम, गणेशपुर, सैनिक कालोनी, रामनगर, कृष्णानगर, सुभाषनगर, राजेंद्र नगर, बीटी गंज, अंबर तालाब, साकेत, आवास विकास कालोनी, पुरानी तहसील, चावमंडी, चंद्रपुरी, आइआइटी, सीबीआरआइ, आईआरआई कालोनी, सोलानी कुंज, लालकुर्ती, गीतांजलि विहार, भागीरथी कालोनी, कर्नल एन्कलेव, डिफेंस कालोनी, महावीर एन्कलेव, हनुमान कालोनी, नेहरू नगर,गणेशपुर, पुरानी तहसील,बर्फ खाना कॉलोनी, शेरपुर,राजपूताना में गंगाजल वितरित किया गया। आज पूरे शहर में 400 से अधिक शिव भक्तों ने गंगाजल वितरित किया है। वही राम नगर सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों में शिवरात्रि की तैयारियां भी होती रही। इसके अलावा हरियाली तीज के उपलक्ष में झूला झूलन कार्यक्रम आयोजित हुए। जिधर देखो उधर ही महिलाएं झूलों पर पींगें बढ़ाती नजर आई। विधायक प्रदीप बत्रा ने शहर के सभी मंदिरों पर गंगाजल की व्यवस्था कराई है। ताकि जो भी जलाभिषेक करने पहुंचे वह गंगाजल अवश्य प्राप्त कर ले। विधायक प्रदीप बत्रा ने आजो शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से समाज और राष्ट्र की खुशहाली के साथ ही सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *