हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर दिनदहाड़े प्रेमिका का कत्ल, प्रेमी पर चाकू से गला रेतने का आरोप
हरिद्वार । सिडकुल थाना क्षेत्र में प्रेमी पर दिनदहाड़े प्रेमिका का गला रेत कर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी ने बीच सड़क पर इस वारदा को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में अभी तक यहीं सामने आया है कि युवक-युवती के बीच बीते कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिस कारण दोनों की बातचीत भी नहीं हो रही थी।
बताया ये भी जा रहा है कि युवती की नजदीकी किसी दूसरे युवक से हो गई थी। इसलिए गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से कत्ल कर दिया। जिस युवती की हत्या हुई है, वो यूपी के बिजनौर की रहने वाली थी, जिसका नाम हंसिका यादव था, फिलहाल वो नवोदय नगर में रहती थी। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।

