गोल्ड मेडल विजेता मानसी का मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत, कहा क्षेत्र के साथ-साथ मानसी ने बढ़ाया जनपद का मान
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने गोल्ड मेडल विजेता मानसी व अन्य खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर उनका स्वागत किया। मानसी द्वारा गोल्ड,सिल्वर व कांस्य पदक उधमसिंह नगर के गूलरभोज डैम में आयोजित चैंपियनशिप में ट्रॉफी जीतकर आने से अपना तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन कियाःउन्होंने सभी को अपनी शुभकामना देते उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने एवं आगे बढ़ने की कामना कीःइस अवसर पर बबीता,पूजा,छवि,बाबूराम सैनी, निखिल कुमार,मुकुल कुमार,लवदीप,वंश कुमार,मदन लाल श्रीवास्तव,विराट,राजपाल, विनोद,महावीर सिंह,संजय यादव,कुरड़ी सिंह,सत्येंद्र कुमार, कुर्बान अली,दामोदर प्रसाद,इंदर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


