हरिद्वार के होटल गार्डेनिया की गूगल प्रोफाइल हैक, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

हरिद्वार । सिडकुल के होटल गार्डेनिया की गूगल प्रोफाइल हैक कर लिया गया। होटल में एक गेस्ट पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। गूगल प्रोफाइल हैक होने की बात सामने आने पर होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। होटल के जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल के होटल गार्डेनिया की गूगल प्रोफाइल हैक कर लिया गया। होटल में एक गेस्ट पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। गूगल प्रोफाइल हैक होने की बात सामने आने पर होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। होटल के जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल गार्डेनिया के जनरल मैनेजर मनीष बडोनी ने बताया कि उनके होटल स्पा एंड रिसोर्ट की गूगल प्रोफाइल को हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल नंबर हटाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया। इसके साथ ही यह व्यक्ति फर्जी मोबाइल नंबर पर ग्राहकों से एडवांस धनराशि लेने के बदले कमरे बुक करने की बात करता है। मंगलवार सुबह एक गेस्ट होटल आया और कमरा बुक होने की बात कही। जब गूगल प्रोफाइल देखी गई, तो वहां अलग नंम्बर दर्ज मिला। मामला पकड़ में आने से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल को भी इसके लिए पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *