शहर विधायक प्रदीप बत्रा बोले- उद्योगों को बढ़ावा दे रही है सरकार, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दिवाली मिलन और अर्द्धवार्षिक आम सभा की गई
रुड़की । रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से दिवाली मिलन और अर्द्धवार्षिक आम सभा की गई। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने संस्था के सदस्यों को दीपावली की शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम की ओर से रामनगर औद्योगिक शेत्र में कराए कार्यों की जानकारी दी।डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अभय पांडेय ने उद्योगों की महत्ता पर जोर दिया। बताया कि देश में टैक्स कलेक्शन में लघु उद्योग की प्रमुख भूमिका है। सचिव मुकुल गर्ग ने अभी तक संस्था की ओर से कराए गए कार्य के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी को दीपावली की बधाई दी। दीपावली मिलन में बच्चों के कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। मोहम्मद अजीम ने मंच संचालन किया।



