रुड़की में भगवान महावीर जन्मोत्सव पर निकाली भव्य रथ यात्रा
रुड़की । श्री दिगम्बर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इससे पहले नगर में प्रभातफेरी भी निकाली गई।

कानूगोयान में मन्दिर से शुरू होकर प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। प्रभातफेरी का आयोजन जैन मिलन की ओर से किया गया। प्रभातफेरी में नगर में जैन धर्म का प्रचार-प्रसार किया गया और भगवान महावीर के सन्देशों को लोगों तक पहुंचाया गया। नगर के दोनों जैन मंदिरों में श्री जी का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद रथ यात्रा श्री दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कानूनगोयान से शुरू हुई। जैन समाज के संरक्षक लाल चन्द जैन ने ध्वजारोहण के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।