ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी की भावना का प्रतीक, समाजसेविका माहिन खान ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

देहरादून । समाजसेविका माहिन खान ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा एक-दूसरे से चीजें साझा करने और जरूरतमंदो एवं गरीबों के प्रति करुणा दिखाने का त्योहार है। ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी की भावना का प्रतीक है। कहा कि त्याग के रूप में दान को हर धर्म में तवज्जो दिया जाता है। काबिल लोग गरीबों को दान करते हैं। यह पर्व हमें प्रेम, भाईचारे तथा त्याग के महत्व को समझाता है। इस दिन ईश्वर की राह में अपनी सबसे प्रिय वस्तु के दान का रिवाज है। यह दिन इंसान के मन में ईश्वर के प्रति विश्वास भावना को बढ़ाता है। गरीब लोगों की मदद करते है तथा अपनी बुरी आदतों को त्यागने का प्रण लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *