राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार एवं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (चिकित्सा विभाग) के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनाएं
रुड़की । आज राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ, जनपद हरिद्वार एवं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (चिकित्सा विभाग), जनपद हरिद्वार ने विधायक प्रदीप बत्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार (फार्मेसी अधिकारी) ने मंत्री प्रदीप बत्रा को बुके भेंट कर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिला मंत्री एस. पी. बडोला व मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज नवानी ने शॉल उड़ाकर (भेंट) कर सम्मानित किया व शुभकामनाए दी।
जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने मंत्री प्रदीप बत्रा से कहा कि आपसे देवभूमि उत्तराखण्ड प्रदेश वासियो को काफ़ी उम्मीद है कि आपके द्वारा चहऊमूखी विकास कराया जायेगा एवं परिवहन विभाग में एक नया आयाम स्थापित माननीय मंत्री द्वारा किया जाएगा।
मंत्री प्रदीप बत्रा ने अध्यक्ष बृजेश कुमार, जिला मंत्री एस. पी. बडोला एवं समस्त संघ का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मेढानी , फार्मेसी अधिकारी निस्कांत सिरोहा, आतोष कुमार,विनोद कुमार एवं विपिन बर्मन (फार्मेसी अधिकारी) आदि उपस्थित थे|

