हरिद्वार: शराब पीकर वाहन चला रहे चालक गिरफ्तार किया, आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन भी सीज किया गया
रानीपुर । रानीपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन भी सीज किया गया। बीती देर रात पुलिस ने गैस प्लांट क्षेत्र में अभियान चलाया। संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। चालक नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाता पाया गया। मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान दानपाल पुत्र शेरराम मूल निवासी किशनपुर कानिया रामनगर नैनीताल के रूप में हुई। वह वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के मोलारबंद एक्सटेंशन में रह रहा है। गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

