हरिद्वार: आयुष मंत्री मदन कौशिक से मिला ईएमए का प्रतिनिधिमंडल, इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विभाग खोलने की मांग की

हरिद्वार । इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन (ईएमए) ने सरकार से उत्तराखंड में इलेक्ट्रो होम्योपैथी विभाग खोलने की पैरवी की है। इस बाबत पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान के नेतृत्व में आयुष मंत्री मदन कौशिक से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देकर ज्ञापन सौंपा।

चौहान ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर उत्तराखंड के जिला अस्पतालों में आयुष के अंतर्गत इलेक्ट्रो होम्योपैथी विभाग स्थापित किया जाना चाहिए। इससे मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने आयुष मंत्री को दून में होने जा रहे ईएमए इंडिया के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता भी दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. एमटी अंसारी, हरिद्वार जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार, डॉ. हीना कुशवाहा और डॉ. लक्ष्मी कुशवाहा भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *