हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम, 51 समस्याएं की गई दर्ज, मौके पर 28 समस्याओं का निस्तारण

 

हरिद्वार।  जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता  गुलफाम पुत्र जहिर खान ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी  अजय नौटियाल निवासी बोगना बहारदबाद ने अपनी भूमि जो भगतनपुर आबिदपुर-इब्राहिमपुर
की पैमाईश कआराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता तेजपाल निवासी पूरनपुर सालपुर  ने अपनी भूमि मीरपुर मुवाजरपुर जिसका खसरा नंबर 285 म की पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रधानाचार्य शैफील्ड स्कूल ने सिडकुल क्षेत्र में शैफील्ड स्कूल के मार्ग( डेनसो चौक से शैफील्ड स्कूल) पर सीवर/गंदे पानी एवं सड़क की खराब स्थिति से छात्र  छात्राओं को आने जाने में परेशानी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी इस सी गुप्ता निवासी विवेक विहार रानीपुर मोड ने विवेक विहार कॉलोनी में जल भराव की समस्या  के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता महिपाल पुत्र सतपाल निवासी मदन बस्ती बजरीवाला बैरागी कैंप ने विद्युत कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी आशिक कुमार निवासी ब्रह्मपुरी द्वारा शिकायती पत्र में ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद में नाली का कार्य पूर्ण नहीं होने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।शिकायतकर्ता ग्राम औरंगाबाद के निवासियों द्वारा ग्राम औरंगाबाद में जल संस्थान द्वारा जो पानी की टंकी लगी है उससे पूरे गांव के कनेक्शन नहीं हुए है,पानी के कनेक्शन दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी

 बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 536 शिकायतें तथा एल 2 पर 116 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *