हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद

हरिद्वार । सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही वाहन चोरी के एक अन्य मामले में जेल भेजा जा चुका है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि छह जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने तथा सात जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्टरी के बाहर से चोरी होने के मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम मंगलवार को टेप इंडिया कंपनी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा। जल्दबाजी में बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द, रिझोर, जिला एटा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मांगेराम का मकान, शनिदेव मंदिर, गली नंबर-6, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया। जांच में जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह थाना सिडकुल में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। सहवाज को पुलिस पहले ही चार जुलाई को दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। इनमें एक स्प्लेंडर प्लस थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमे से संबंधित है, जबकि दूसरी स्प्लेंडर प्लस शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलें कब्जे में लेकर संबंधित मुकदमों में बरामदगी की धाराएं बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *