हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 9 उपनिरीक्षकों के किए तबादले

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत कुमार भुल्लर ने 9 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किया। एसएसआई जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर कोतवाली भगवानपुर का एसएसआई बनाया गया है। वहीं एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी को कोतवाली रानीपुर से हटाकर कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसआई लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसआई रमेश सैनी का तबादला कोतवाली भगवानपुर से कोतवाली झबरेड़ा किया गया है। इसी तरह एसएसआई सत्येंद्र भंडारी को कोतवाली झबरेड़ा से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की भेजा गया है। एसएसआई राजेश बिष्ट को कोतवाली कलियर से स्थानांतरित कर कोतवाली लक्सर का एसएसआई बनाया गया है, जबकि एसएसआई नितिन चौहान को कोतवाली लक्सर से हटाकर कोतवाली कलियर की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसआई मनोज गैरोला को कोतवाली बहादराबाद से स्थानांतरित कर कोतवाली कनखल भेजा गया है। वहीं एसएसआई अशोक सिरसवाल का स्थानांतरण कोतवाली रुड़की से कोतवाली बहादराबाद किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *