नहीं रहे हरियाणा के जाने माने गायक राजू पंजाबी, तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए राजू, 12 अगस्त को आखिरी गाना हुआ था रिलीज

हिसार । हरियाणा के जाने माने गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का बीती सोमवार रात देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा था कि वे पीलिया से ग्रसित थे। मौत की खबर सुन अब उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा से ही होगी।

जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पंजाबी का देहांत हो गया है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं। उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ”आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा” इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *