गणेशपुर में भूमिया खेड़ा में हवन-यज्ञ किया गया, खुशहाली की कामना की गई, भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

रुड़की । गणेशपुर स्थित भूमिया खेड़ा में क्षेत्र की खुशहाली के लिए हवन पूजन किया गया इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। गणेशपुर स्थित भूमिया खेड़ा में पूजन के दौरान भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि ईश्वर से बढ़कर दुनिया मे कोई शक्ति नही है। हमें सदैव अपनी परम्पराओं को आगे बढाते हुए समयानुसार होने वाले धार्मिक आयोजनों में भागीदार बनना चाहिए। इस अवसर पर भूमिया पूजन के साथ हवनयज्ञ का आयोजन किया गया और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, विपिन चौधरी, बंटी तोमर,संदेश तोमर, विशांत तोमर, संदीप तोमर,सुमित तोमर, गुड्डू कुमार, करण पाल सिंह, अमित तोमर, महक सिंह, उत्तम सिंह, लखन सिंह,अजय तोमर,राजपाल सिंह, कुलदीप तोमर, नाथीराम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *