दूसरी बार माता-पिता बने हेजल कीच और युवराज सिंह, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की जोड़ी और उनका प्यार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यह स्टार कपल न केवल अपनी लव स्टोरी बल्कि अपने बेटे की वजह से भी मीडिया खबरों में बने रहते हैं। लेकिन आज वह जिस वजह से सुर्खियों में हैं वो खुशखबरी है। दरअसल, युवराज सिंह और हेजल कीच दोबारा माता-पिता बने हैं। स्टार कपल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ यह खुशी साझा करते हुए बताया कि उन्हें बेटी हुई है। अभिनेत्री हेजल कीच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज यानी 25 अगस्त को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सबके साथ साझा की है। कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। हेजल और युवराज दूसरी बार एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए अपनी बेटी ने नाम का भी खुलासा किया। युवराज और हेजल ने अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम ‘ऑरा’ रखा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *