केंद्रीय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी में पौधारोपण कर मनाया होली का पर्व, पर्यावरण अनुकूल रंगों को इस्तेमाल करने की अपील, कहा प्रकृति के सरंक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति लें संकल्प, विशेष मौकों पर सभी को करना चाहिए पौधारोपण

रुड़की । केंद्रीय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी में शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर होली के पर्व को धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपील कर कहा कि रसायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री से बने सूखे हर्बल रंगों से केवल तिलक लगाकर पर्यावरण अनुकूल तिलक होली-रंगपंचमी उत्सव को प्राचीन परम्परा अनुसार मनाए, ताकि पानी को बचाने के साथ ही पर्यावरण को भी शुद्ध रखा जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य वी.के. त्यागी ने कहा कि ऐसे मौकों पर सभी को पौधारोपण करना चाहिए। धातुओं से बने रसायनिक रंगों का उपयोग किसी भी तरह की एलर्जी व घातक बीमारी का कारण हो सकते हैं। यह जल, जमीन व वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। इसलिए प्राकृतिक व हर्बल सामग्री (जैसे पलाश/टेसू के फूल से लाल रंग, चुकंदर से बैगनी रंग; हल्दी, चंदन, गैंदा के फूल व मुलतानी मिट्टी से पीला रंग, पालक से हरा रंग आदि) से घर पर स्वयं बनाए गए पर्यावरण अनुकूल सूखे रंगों को तैयार करें या बाजार से लाए हर्बल रंगों का उपयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *