लघु उद्योग भारती हरिद्वार ग्रामीण द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

रुड़की । आज होटल दीप रेजिडेंसी में लघु उद्योग भारती हरिद्वार ग्रामीण द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लघु उद्योग से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का निवारण भी किया गया। कार्यक्रम में राज्य कर उपायुक्त अभय पांडेय,राज्य कर उपायुक्त तारकेश्वर मिश्रा, अधिशासी अभियंता यू पी सी एल आशुतोष तिवारी, सहायक लेबर कमिश्नर धर्मराज अतिथि के रूप में पधारे। अतिथियों ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली यानि रंगों का त्योहार। यह उत्सव समस्त समाज में रंग-राग, आनंद-उमंग, उत्साह और प्रेम-भाईचारे को मजबूत और सशक्त करने का उत्सव है। पुराने गिले-शिकवे भूल कर एक-दूसरे को गले लगाने का दिन है। होली का त्योहार यह संदेश देता है कि रंग है, तभी तो जीवन सरस है। होली में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर हम भी अपने जीवन को सरस बनाते हैं। सभी उद्यमियों ने होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि लघु उद्योग भारती का आदर्श वाक्य उद्योग हित राष्ट्र हित है जो सर्व हित में विश्वास करता है जिसमें उद्योग मित्रों का परिवार जिनमें उद्योग से जुड़े श्रमजीवी भी सम्मिलित हैं का हित भी समाहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह तोमर जी प्रदेशअध्यक्ष लघु उद्योग भारती उत्तराखण्ड ने की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल, प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान राहुल देव दंड, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मयंक, जिला हरिद्वार अध्यक्ष मनोज पुंडीर, जिला महामंत्री निखिल गोयल, आई पी 4 संयोजक सुरजीत सिंह भुल्लर, जिला हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष तरुण सुराना, संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह, संयोजक मधुसूदन चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *