होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार: मदन कौशिक, ओम बायो कॉलेज में होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन

रुड़की । ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में होली “रंगो का त्योहार” बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के सन्दर्भ में दिये गये बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन संस्थान के संस्थापक मुनीश सैनी (पूर्व प्रत्याशी भाजपा, कलियर विधानसभा- 30) के द्वारा गांव-गांव से एकत्रित सभी ग्रामिणों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फूलो की वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।

मुनीश सैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्भोदित किया कि होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हिंदु पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है, इसे रंगपंचमी, रंह महोत्सव और रंगों का त्योहार के नाम से जाना जाता है। इस दिन गिले-शिकवे मिटाकर पुराने दुश्मन भी दोस्त बन जाते है।
होली के महा उत्सव पर मुख्य अतिथि मदन कौशिक (पूर्व बीजेपी अध्यक्ष, उत्तराखण राज्य), शोभाराम प्रजापति (जिला अध्यक्ष रुड़की), भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सिंह सैनी, राजबाला सैनी, प्रतिभा चौहान, सागर गोयल, मांगे राम प्रजापति, राव अजमत, अनुज सैनी, कलियर विधानसभा के दोनों मण्डलों के अध्यक्ष आदित्य रोड (सुभाष नगर मण्डल) एवं अध्यक्ष पंकज पाल (पिरान कलियर मण्डल), धीर सिंह रोड, देशपाल रोड, ब्रजपाल धीमान, बिजेन्द्र पाल, प्रमोद सैनी, पवन प्रधान, राव रियाज, इनाम प्रधान कंवर पाल प्रधान, पंकज सैनी, विजयपाल प्रधान, अर्जुन सैनी, ब्रिजेश सैनी, गौरव मोहन, रविन्द्र प्रधान, अमित सैनी, सचिन सैनी बसंत सैनी, सुरेन्द्र कुमार, अंकित सैनी, सेवा राम रोड त्रिवेश सैनी, राव अजमत खां, राव काले खां, ललित प्रधान, उमेश धीमान आदि उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई को दर्शाता है। होलिका दहन के साथ सभी के बुरे विचार भी उसमें जल जाते हैं। विविधतापूर्ण संस्कृति वाले भारत देश के प्रमुख त्योहारों में से होली एक है जो कि जीवन के उत्साह, उल्लास और उमंग को बनाए रखने का काम करता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक, भईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली के महान पर्व पर कलियर विधानसभा के लगभग सभी गांवों के लोग हजारों की संख्या में एकत्रित हुए सभी ने एक दूसरे के साथ फूलो की वर्षा कर होली खेली और इस पावन पर्व का आनन्द लिया एवं एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
संस्थान के सभी चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी आदेश आर्य (डायेरक्टर), बी0के0 सिंह, विवके गोस्वामी, विकास सैनी, गंगा स्वरूप शर्मा, रमेश शर्मा, रणजीत यादव, मनीश पाल, कल्पना, वर्तिका, रितु प्रवीण व मुकुल कश्यप, प्रधान धोलीसिंह रोड, श्याम सिंह रोड, प्रधान अविलिस रोड, प्रधान रोहित रोड चंचल रोड कवरपाल पाल रोड, जयपाल रोड, रतिराम रोड, हरिराम रोड, बृजेश रोड, रकम रोड, नोनीस रोड़,यस रोड, मनीष रोड, सुनील रोड, सूरज रोड, हरपाल रोड, सत्येंद्र रोड अमन शर्मा अभी शर्मा, मुकुल धीमान,अविरल रोड, आर्यन खोकर, प्रियांशु शर्मा, विक्रांत रोड ,देव रोड, अंशु रोड, शिवांग रोड आदि ने इस रंगों के पावन पर्व पर एक दूसरे को गले लगा फूलों की वर्षो द्वारा होली खेली एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *