भीषण हादसा: कई बसें जलकर खाक, चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल

 

मथुरा । दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलावर को भीषण हादसा हो गाया। हादसे में छह बसें और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। कई लोगों के मरने की आशंकाएं है। 50 से अधिक घायलों को अस्पताल भेजा गया। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायरबिग्रेड मौजूद हैं। अभी तक जानकारी के अनुसार चार लोगो के मरने की खबर है। मौके पर 11 फायरबिग्रेड व 14 एम्बूलैंस बचाव कार्य में जुटी हैं। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौजूद हैं।

दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से चार बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *