पंजाब में आप को भारी बढ़त, मिल सकती हैं 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को बड़े नुकसान का अनुमान

रिपब्लिक – पी मार्क का एग्जिट पोल
पार्टी अनुमानित सीटें
आप 62-70
कांग्रेस 23-31
शिअद 16-24
अन्य 01-03

इंडिया न्यूज, जन की बात का एग्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
आप 60-84
भाजपा 03-07
कांग्रेस 18-31
शिअद 12-19
अन्य 00-03

न्यूज एक्स का एग्जिट पोल
पंजाब में न्यूज एक्स एग्जिट पोल के मुताबिक भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। भाजपा को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 22-26 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान का अनुमान है। कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। आपको 56-61 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-तीन सीटें जा सकती हैं।

टीवी 9 भारतवर्ष का एग्जिट पोल
पार्टी सीटे मिलने का अनुमान
आप 56-61
कांग्रेस 24-29
शिअद 22-26
भाजपा 01-6
अन्य 00-03

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
पार्टी सीट मिलने का अनुमान
आप- 76-90
कांग्रेस- 19-31
शिअद- 07-11
भाजपा- 01-04
अन्य- 0-02
पंजाब में कुल विधानसभा सीटें- 117

कांग्रेस को भारी नुकसान, बन सकती आपकी सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 19 से 31 सीट मिल सकती हैं। वहीं भाजपा गठबंधन को एक से चार सीट मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सात से 11 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में आपकी बढ़त
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 28 फीसदी मत मिल सकते हैं। पिछले बार से कांग्रेस के वोट प्रतिशत में साढ़े दस प्रतिशत की कमी आई है। वहीं भाजपा को सिर्फ सात फीसदी वोट मिलेंगे। शिरोमणि अकाली दल इस बार बसपा के साथ चुनाव लड़ रहा है। अकाली दल को इस बार 19 फीसदी वोट मिलेंगे। आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को इस बार 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। आप के वोट शेयर में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है। अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *