तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो हो सकता था संवैधानिक संकट खड़ा, विधायकों की मीटिंग में नए नेता का चुनाव कर लिया जाएगा, बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून । तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि अगर तीरथ ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो वहां संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता था। उन्होंने आगे कहा कि आज होने वाली विधायकों की मीटिंग में नए नेता का चुनाव कर लिया जाएगा । गौरतलब है कि कोविड क्राइसिस के चलते कुछ राज्यों में उपचुनाव टाले जा चुके हैं। इसका असर उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी पड़ा। असल में मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीने भीतर उन्हें विधानसभा पहुंचना अनिवार्य था। इसकी आखिरी तारीख 10 सितंबर थी और समय बीतने के साथ उपचुनाव की संभावना कम होती जा रही थी। ऐसे में भाजपा के लिए भी स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही थी। ऐसे में तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *