जल्द खुलेंगे नए उर्वरक बिक्री केन्द्र: नीशू राठी, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी की प्रबन्ध समिति की बैठक में किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंगलौर। आज लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर की प्रबन्ध समिति की बैठक समिति कार्यालय में अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, समिति के आय-व्यय के अनुमोदन,चीनी मिलों से समिति का विकास अंशदान प्राप्त कराये जाने, समिति का पुराना ऋण वसूल किये जाने, मृतक कृषकों के आश्रितों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग लिब्बरहेड़ी स्थित समिति की स्वयं की भूमि की चारदीवारी करने एवं भूमि भराव कराने, मखदुमपुर एवं सिक्खर में उर्वरक बिक्री केन्द्र खोले जाने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

सभी प्रस्ताव उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किए, समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने कहा कि किसान हित सदैव सर्वोपरि रहेगा, उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश किसानो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना, गन्ना भुगतान समय पर कराना, गन्ने की नई प्रजातियां लाना आदि हैं, अध्यक्ष नीशू राठी ने सचिव को किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल करने एवं समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष नीशू राठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संचालक पवन सैनी, संचालक अनुराग राठी, संचालक सरोज देवी, संचालक सुनील कुमार, संचालक बीरबाला, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, लेखा खण्ड प्रभारी राजकुमार, स्थापन खण्ड प्रभारी पंकज कुमार, कैश खण्ड प्रभारी अंकित कुमार वशिष्ठ मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *