लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि, एकता की जीत, छात्र आंदोलन की सफलता का प्रतीक है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: चंद्रशेखर यादव
हरिद्वार । राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतांत्रिक एकजुटता और छात्र आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जब छात्र, युवा और समाज एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते हैं, तो सरकार को उनकी बात सुननी पड़ती है। सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह घटनाक्रम इस बात का संदेश देता है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी एकता और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि संगठित प्रयासों से सकारात्मक बदलाव संभव है।


