नवोदय नगर में आक्सफोर्ड स्कूल चौक पर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण

 

शिवालिकनगर। क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए 50 दिन 50 काम के दूसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर में आक्सफोर्ड स्कूल के पास वाले चौक पर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है और आने वाले समय में जो क्षेत्र रह गए हैं वहां पर भी यह कार्य जल्द पूरा कर क्षेत्र को अंधेरा मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में 100 हाई मास्ट लाईट लगवाई जाएंगी।साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है क्षेत्र में अनेक सड़कों नालियों व पुलिया निर्माण कार्य पूरे हो चुके, कुछ में कार्य गतिमान है और कुछ क्षेत्रों में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं। क्षेत्र में निऱतर सफाई अभियान का कार्य भी गतिमान है और जो भी कार्य क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार होने हैं हमारा प्रयास है कि उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाएगा, ताकि हमारा क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने।

इस अवसर इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, रितु ठाकुर, अवनीश मिश्रा, दीपक नौटियाल, सुनील कौशिक, अशोक शर्मा, अंशुल शर्मा, वेदान्त चौहान, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, दुर्गेश यादव, दीपा जोशी,देशराज पैन्यूली, दीपक मौर्या,देशराज पैनुली,दीपक मौर्य, ऋषि, राजीव, जयराम, महेश, सन्तराज,यादव जी,
अमर सिंह, योगेश, मुकेश रावत अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *