मार्च के पहले दिन उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा डोज मिला, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

नई दिल्ली । होली से पहले तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल और घरेलू दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम आठ महीने के बाद बढे़ हैं। घरेलू सिलेंडर के रेट में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़े हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर हाल के महीनों में लगातार सस्ता हो रहा था। जहां तक रसोई गैस की कीमतों का सवाल है, 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे। अब दो महीने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 350 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *