शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए: डाॅ विजय सैनी, अरोमा काॅलेज एंड हाॅस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रुड़की । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरोमा काॅलेज एंड हाॅस्पिटल में ध्वजारोहण किया गया। चैयरमेन डाॅ विजय सैनी ने ध्वजारोहण कर सभी को आजादी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस दौरान डाॅ विजय सैनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए राजगुरू, सुखदेव, भगतसिंह, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि कई देशभक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। सभी को नमन् करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अहिंसावादी आंदोलन चलाया। आज हम शहीदों की बदौलत खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर डॉ० ब्रिजेश सैनी, डॉ० श्रेयांश, डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमति स्नेहा सिंह, श्रीमति पूजा सैनी, उषा आर्य, आशीष बिजल्वाण, आशीष चौधरी, प्रवेश नौटियाल, प्रियंका सैनी, शिखा सैनी, शिखा नागरकोटी, सोनल तोमर, अंजली, अदिति और अमन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *