क्रिस्टल एकेडमी पब्लिक स्कूल बढ़ेड़ी राजपूतान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बहादराबाद। क्रिस्टल एकेडमी पब्लिक स्कूल बढ़ेड़ी राजपूतान में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। प्रबंधक डाॅ. सनव्वर राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रिसिंपल अफजाल राजपूत, मो. आकिब रजा, पारुल, शिवानी, सोनिया, नेहा, शमा प्रवीण, एकता वत्स आदि मौजूद रहे।






























