प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो ने किया हवन, की दीर्घायु की कामना

रुड़की । रुड़की तहसील में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया। ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया। हवन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति व अध्यक्ष नारी उज्ज्वल ट्रस्ट रक्षा वालिया, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष गोरखा समाज जसवंत सिंह, सुबोध शर्मा, नरेंद्र जैन, पंकज नन्दा सचिन, नरेश कुमार, सुनील गोयल, कविता रावत, वरुण, पंकज जैन, अभिनव , अनुज आत्रेय, अनूप शर्मा, राजेश वर्मा ,अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *