समाज का आईना होते है पत्रकार: गौरव गोयल, तारावती इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल में पत्रकारों को सम्मानित किया गया

रुड़की । श्रीमती तारावती इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल पुलिस चेक पोस्ट के समीप आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल रहे जिसमें अनेकों पत्रकारों को सम्मानित किया गया,वहीं हरिद्वार,सहारनपुर,रुड़की व आसपास देहात के पत्रकारों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर शामिल हुए।मेयर गौरव गोयल ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है तथा अपनी लेखनी से सरकार और समाज तक सही और सत्यता पर आधारित जानकारी पहुंचा सेतु का कार्य करता है।हमें पत्रकारों की कोरोना माहमारी में दी गई सेवाओं को भी नहीं भूलना चाहिए।उनके द्वारा कार्यक्रम में आए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कोरोना काल सरकार की गाइडेंस का विशेष ध्यान रख कार्यक्रम संयोजक व संपादक राजेश सैनी ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर पर हमें चिंतन करना चाहिए।इस अवसर पर रजनीश सहगल,असलम अंसारी,जयपाल सिंह, आशु मलिक, राहुल चौहान,बबलू सैनी, सोनू कश्यप, इसरार मिर्जा, संजीव सैनी,सुदेश शर्मा,आकाश सैनी,अजय सैनी, प्रीति अग्रवाल, विजेंद्र सैनी,कुक्कू पंडित,आयुष गुप्ता आदि अनेक पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *