कलियर: बेड़पुर चौक पर गैस सिलेंडर सप्लाई की गाड़ी नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश जताया, गैस एजेंसी के खिलाफ की नारेबाजी

कलियर । बेड़पुर चौक पर बुधवार को गैस सिलेंडर सप्लाई की गाड़ी नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि छह घंटे लाइन में लगे रहे लेकिन गैस की गाड़ी नहीं आई। चांद गैस एजेंसी के गोदाम से लाकर बेड़पुर चौक पर गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं लेकिन पिछले दो दिन से गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को बेड़पुर चौक पर गैस लेने को उपभोक्ता सुबह छह बजे से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लेकिन 12 बजे तक गाड़ी नहीं आने से उपभोक्ताओं आक्रोशित हो गए। उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *