कलियर पुलिस ने रहमतपुर बाग से सरिया चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ कुंतल सरिया और मोबाइल फोन बरामद

कलियर । पुलिस ने बुधवार को रहमतपुर बाग से सरिया चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कस्बे के वार्ड चार निवासी दानिश ने तहरीर देकर बताया था कि रहमतपुर रोड पर उनके आम के बाग की चार दिवारी का काम चल रहा है। सोमवार की रात को उसकी गैर मौजूदगी में शाहिद निवासी नई बस्ती कलियर और राहुल निवासी किलकिली साहब बस्ती ने उसके बाग से सरिया और एक मोबाइल चोरी कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दोनों चोरों को रहमतपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से डेढ़ कुंतल सरिया और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, प्रकाश मनराल, इमरान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *