कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी ने भगवानपुर में आयोजित कावड़ सेवा शिविर में की शिवभक्तों की सेवा, परोसा भोजन, कहा-सभी निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करें
भगवानपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित निशुल्क कावड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने कावड़ियों को भोजन परोसा।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है, सभी निस्वार्थ भाव से शिव भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करें। यात्रा को पूरा कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव भक्त पवित्र गंगा जल लेकर पदयात्रा कर अपने गंतव्य की ओर जाते है । शिव भक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा कावड़ियों की सेवा के लिए बेहतर व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य मिलता हैं। शिवभक्त हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने – अपने यहाँ जातें हैं कावड़ियों को शिव की भक्ति हैं शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा हैं। शिवभक्तों की सेवा करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित सैनी सहित कावड़ सेवा शिविर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

