भगवानपुर नगर मंडल ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री बने कपिल उर्फ नीशू प्रजापति, शुभ चिंतकों ने दी बधाई
भगवानपुर। भगवानपुर नगर मंडल ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी कपिल उर्फ नीशू प्रजापति को दी गई। इस दौरान उन्होंने पार्टी और संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन व बखुबी निभाई जाएगी। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी वर्ग खुश हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं का सभी वर्गों के लोगों का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उतराखंड में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। आज योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। किसान ,नौजवान, व्यापारी सभी सरकार के नीतियों का लाभ उठा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास की गति तेज हुई है।



