भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया, व्यापारी गगन बंसल के नेतृत्व में बाजार में किया गया निशान यात्रा का भव्य स्वागत, कि फूलों की वर्षा, किया वितरित प्रसाद

 

भगवानपुर । कस्बे में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। ढोल नगाड़ो से साथ चली निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। खाटू श्याम के जयकारों के साथ भक्त जमकर झूमे।

शुक्रवार की सुबह कस्बा भगवानपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सैकड़ों भक्त इकट्ठा हुए। सबसे पहले मंदिर प्रांगण में बाबा खाटू श्याम और हनुमान का गुणगान किया गया। इसके बाद नीरज शर्मा के नेतृत्व में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। जहां पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने जगह-जगह हलवा और फलों का प्रसाद भी बांटा। कस्बे में भ्रमण के बाद यात्रा वापस हनुमान मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने बाबा खाटू श्याम को निशान, प्रसाद अर्पित कर अपनी और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रांगण में पहुंचे भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली। यात्रा में सभी भक्त ने खूब जयकारे लगाए और बाबा खाटू श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। निशान के रूप में लाए गए ध्वजों को भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के आर्शीवाद स्वरूप मानकर अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाया। वहीं दूसरी ओर व्यापारी गगन बंसल के नेतृत्व में फाल्गुन के तहत निकाली गई खाटू श्याम की निशान ध्वजा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा के साथ श्रद्धालुओं को फल वितरित वितरित किए गए। जैसे ही निशान ध्वजा यात्रा बाजार में पहुंची तो खूब गुलाल उड़ा। इस दौरान व्यापारी गगन बंसल ने कहा कि निर्बल और हारे हुए को सहारा देने वाले बाबा खाटू श्याम सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सदियों से बाबा श्याम हारे तथा निर्बल लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा के स्त्रोत हैं। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अवतार बाबा श्याम वर्तमान युग में हर जरूरतमंद और सहारे की उम्मीद रखने वाले शख्स का भला करते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *