शहद में है एंटी बैक्टीरियल गुण, सर्दी-जुकाम, खांसी से करेगा आपका बचाव, जानिए सर्दियों में शहद के 5 बड़े फायदे

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या में सहायक है। आप मौसमी बीमारियों से बचने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से खांसी से जल्दी आराम मिल सकती है। शहद में एंजाइम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए मददगार होता है। अगर आपको गैस की समस्या है, तो ऐसे में आप खाना खाने से पहले एक-दो चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं।

शहद विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। आप शहद के सेवन से वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसे पीने के एक घंटे बाद कुछ भी खा सकते हैं।

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप इस मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो शहद का फेस पैक लगा सकते हैं।

सर्दियों में बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में मजबूती आती है। दही में शहद मिलाकर हेयर मास्क बना लें और इसे बालों पर लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *