उत्तराखंड में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू, ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाधिकारी जारी दिशा-निर्देशों में शिथिलता के लिए स्थिति का आकलन कर ले सकते हैं फैसला

देहरादून । कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू कुछ रियायतों के साथ अब आठ तारीख सुबह छह बजे से 15 जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जिलाधिकारी जारी दिशा-निर्देशों में शिथिलता के लिए स्थिति का आकलन कर फैसला ले सकते हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई को कोविड कर्फ्यू लागू किया गया था। इसके बाद द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चरण में इसकी अवधि एक-एक हफ्ते आगे बढ़ाई गई। चतुर्थ चरण के कर्फ्यू की अवधि आठ जून को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। रविवार तो इस लिहाज से सुकूनभरा दिन रहा और 446 ही नए मामले आए। इनमें भी केवल देहरादून में ही सौ से ज्यादा मामले हैं, जबकि अन्य जिलों में यह संख्या चार से 67 के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *