बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से रुड़की मे कृषि महाऋण मेले का आयोजन किया गया

रुड़की । देहरादून क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं द्वारा रुड़की मे कृषि महाऋण मेले का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख अनूप शर्मा द्वारा की गई । उक्त कृषि ऋण मेले में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे कि बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, बड़ौदा गोल्ड लोन, पशु पालन ऋण एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूह को रुपए 3.56 करोड़ का ऋण वितरण किया गया एवं सम्मानित ग्राहकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया । ऋण शिविर मे क्षेत्रीय कार्यालय से आरबीडीएम त्रिनेश्वर कुलाश्री, सीआरएम प्रबंधक प्रियंक मोदी एवं प्राथमिकता क्षेत्र प्रबंधक किरण पाल सिंह उपस्थित रहे एवं बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक राकेश मिश्रा, रामनगर शाखा के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, लक्सर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बुलीचंद, मंगलौर शाखा के शाखा प्रबंधक विशाल गुप्ता, मालवीय चौक शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक अवस्थी, जादूगर रोड़ शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संतराम शाह एवं पनियाला शाखा के शाखा प्रबंधक शौर्य दीक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *