विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन दिल्ली में वीर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा

रुड़की । खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि बुधवार 8 सितंबर को दिल्ली के फतेहपुर बेरी में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की तरफ से वीर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महासभा ने उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया है। इस दौरान सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण भी उनके द्वारा किया जाएगा। 9 सितंबर को राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति द्वारा गुरुग्राम (हरियाणा) के तिघरा में भी सम्राट मिहिर भोज की जयंती का कार्यक्रम होना है। इसमें भी समिति ने उन्हें मुख्य अतिथि बनाया है।



