भगवानपुर विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, हल्द्वानी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
भगवानपुर । विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने हल्द्वानी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में अज्ञात लोगों पर यज्ञ कराने और गंगाजल का छिड़काव कर सार्वजनिक स्थल का शुद्धीकरण करने तथा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताया।
विधायक ममता राकेश ने कहा कि हल्द्वानी में किया गया कथित शुद्धीकरण दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष भगवानपुर गुलबहार, रूप चौधरी, फारूक प्रधान, नासिर परवेज, उदय त्यागी, फरमान, राव शहजाद, प्रदीप, प्रधान राव नाजिम, आबाद प्रधान, जहीर त्यागी, सलीम अहमद, दिलशाद त्यागी, रजत, दिनेश कपिल, नदीम, अरविंद प्रधान, विरेंद्र ठाकुर, सभासद किरतपाल आदि मौजूद रहे।






























