भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने की कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात, कलियर विधानसभा की समस्याओं से कराया अवगत, कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन, कहा हर समस्या का प्राथमिकता से किया जाएगा निस्तारण

देहरादून / रुड़की । भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात कर कलियर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कलियर विधान सभा के दोनों मण्डलों सुभाष नगर मण्डल एवं कलियर मण्डल के सभी ग्रामिणों के लिए पाँच-पाँच कैम्पों का आयोजन करने के लिए आग्रह किया गया। लगभग दोनों मण्डलों में पाँच-पाँच कैम्प व पूरे कलियर विधान सभा में दस (10) कैम्पों के आयोजन का आग्रह किया गया। यशपाल आर्य द्वारा आग्रह को स्वीकार किया गया। भाजपा नेता मनीष कुमार सैनी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये मेरा हमेशा प्रयास रहता है और भविष्य में भी हमेशा रहेगा। इसी आग्रह के आधार पर समाज कल्याण अधिकारी को आदेशित किया कि कलियर विधान सभा के दोनों मण्डलों में लगभग पाँच-पाँच कैम्पों का आयोजन श्री मुनीश कुमार सैनी के आग्रह पर किया जाये। इसमें अलग स्थानों पर दोनों मण्डलों में कम्पो का आयोजन मुनीश कुमार सैनी के परामर्श से कराया जायेगा। मुनीश सैनी द्वारा बताया गया कि दोनों मण्डलों के अध्यक्षों से परामर्श करने के बाद ही स्थानों का चयन किया जायेगा। इन कैम्पो में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं (वृद्ध पेंशन, किसान पेंशन) आदि लागों को लाभान्वित किया जायेगा इसके साथ-2 दिव्यागों के लिए भी इन कैम्प में पूर्णत ध्यान रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *