रुड़की मेन बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं की समाधान की मांग की
रुड़की । रुड़की मेन बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।मेन बाज़ार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल संरक्षक सतपाल अरोड़ा के नेतृत्व में शहर विधायक प्रदीप बत्रा से मिला एवं उनको बाज़ार की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा। विधायक द्वारा ज्ञापन में लिखित समस्याओं का अति शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नामधारी,महामंत्री आशीष सेठी,कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह,संगठन मंत्री मनप्रीत सिंह एवं अंकित कालरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।


