राठी खाप कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, खाप की मजबूती के लिए गए कई निर्णय
मुजफ्फरनगर । आज वहलना चौक स्थित गुप्ता रिसोर्ट,मुजफ्फरनगर में राठी खाप कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा खाप की मजबूती के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए, वक्ताओं ने भी बेबाकी से अपने सुझाव रखे और खाप की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, खाप के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी ने कहा कि हमें प्रत्येक गांव तक पहुंचकर खाप की बेहतरी के लिए कार्य करना है तथा खाप के युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करना है, कोर कमेटी के सदस्य सुशील राठी ने कहा कि हम आगामी कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, हम अपनी खाप के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने, खाप की निर्धन कन्याओं के विवाह कराने, आपसी झगड़ों को सुलझाने नशा और गलत व्यसनो को दूर करने के लिए कार्य करेंगे, हमारा प्रयास रहेगा कि हम भारतवर्ष के प्रत्येक राठी परिवार को एकजुट करने का कार्य करें, इस अवसर पर सर्वसम्मति से चन्द्रवीर राठी(बेहड़ा थ्रू),को राठी खाप का मंत्री तथा श्री विजेन्द्र राठी प्रमुख (शाहडब्बर,बुढ़ाना) को राठी खाप का प्रवक्ता नियुक्त किया गया, चन्द्रवीर राठी ने कहा कि खाप ने जो मुझ पर विश्वास जता कर जो मुझे इतनी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सोंपी है, मैं उसे पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ निभाने का प्रयास करूँगा और अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटूँगा, विजेंद्र राठी प्रमुख ने कहा कि खाप द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी तन्मयता से निभाऊंगा और खाप के प्रचार और प्रसार में अपना पूरा समय देने का प्रयास करूँगा, इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र राठी, पंकज राठी, संजय राठी, जयकुमार राठी, राजेंद्र राठी, धर्मेंद्र राठी, जयवीर राठी, मिडिया प्रभारी अनंगपाल राठी आदि उपस्थित रहे।





























